किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा- किसान परेड पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगी
नई दिल्ली
किसान नेता शिव कुमार कक्का समेत अन्य किसान नेताओं ने एकमत से यह कहा है कि किसान परेड पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगी और यह हमारा हक है। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसानों के बीच अभी तक कोई समाधान निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि कृषि कानूनों के लागू होने पर अस्थाई रोक लगाते हुए, किसानों के साथ बातचीत के लिए एक कमेटी का गठन किया है, लेकिन किसान संगठन अपनी मांगों पर अड़े हैं। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, वो आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। किसान संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित कमेटी में भी जाने से इंकार किया है।
Source : Agency

पाठको की राय